post-thumb

भारत में अधिक मात्रा में पाया जाने वाला आम जितना दिखने में सुन्दर होता है उतना ही ये फल स्वाद से भरपूर होने के साथ साथ गुणों का भंडार भी है। इसमें पाए जाने वाला पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए आम को फलो का राजा यूं ही नहीं कहा गया है। आम खाने में लाजवाब होता है शायद ही कोई होगा जिन लोगों को आम पसंद होता न हो। हर उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। दुनियाभर में भारत का आम अपने स्वाद की वजह से बहुत लोकप्रिय है हमारे देश में लगभग 12 प्रजातियों के आम पाए जाते हैं। लेकिन लोगों को इसके फायदे के बारे में सही जानकारी नहीं होती है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने की कोशिश करेंगे कि आम का फल खाने से मिलने वाले फायदे के बारे में की इस फल को खाने से हमारे शरीर को क्या क्या फायदा मिलता हैं। तो चलिये विस्तार से जानते हैं आम खाने से हमें क्या क्या लाभ प्राप्त होते हैं।

दिमाग करे तेज
आम के फल में विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में होता है। जो ब्रेन सिस्टम को और भी ज्यादा बढ़ाने में मदद करता है। जिसके कारण इंसान का दिमाग तेज़ होता हैं तथा दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर भी मजबूत रहता हैं। यहां तक कि तनाव को और डिप्रेशन के लिए भी आम का सेवन बहुत फायदा पहुंचाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये
विशेषज्ञों के अनुसार आम में मिलने वाले तत्व हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और उसे और भी ज्यादा मजबूत करने में हमारी मदद करते हैं।
कैंसर से करे बचाव
आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में हमारी मदद करते हैं। यह हमें ग्रन्थि में होने वाले कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
खून की कमी दूर करे
आम का सेवन इंसान को एनीमिया जैसी बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। क्योंकि आम में आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर में उत्पन खून की कमी को दूर करती हैं। खून बढ़ाने के साथ साथ इसमें पाये जाने वाले पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को निरोगी बनाने में भी मदद करते हैं। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन्स पाये जाने के कारण ये हाई ब्लड प्रेशर के मरीजो के लिए भी फायदेमंद रहता है।
पाचन शक्ति करे मजबूत
जिन लोगों को पेट में गैस और कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें प्रतिदिन आम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत करता है। इसके सेवन से भोजन पचने में आसानी होती है। आम अपच और एसिडिटी की समस्या को दूर कर आपकी सेहत को बेहतर बनाये रखता है।
आंखों के रोग करे दूर
आम का सेवन इंसान की आंखों के लिए एक वरदान है। आम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो न सिर्फ आंखों की रोशनी को बढ़ाता है बल्कि आंखों के सभी रोगों को दूर भी करता है।
सेक्स क्षमता बढ़ाने में
किये गये रिसर्च के मुताबिक आम में विटामिन ई अधिक मात्रा में पाये जाने के कारण यह यौन क्षमता बढ़ाने में भी कारगर होता है। जिससे सेक्स लाइफ अच्छी बनी रहती है।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment