post-thumb

अक्सर हम सभी के दिमाग मे यह बात चलती रहती है कि लड़कियो के दिमाग मे किस तरह के विचार आते हैं और वह मर्दो को लेकर क्या क्या बाते सोचती होंगी। यह समस्या दुनिया भर के पुरुषों की है। वह प्रायः समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर महिलाऐं वास्तव में क्या चाहती हैं। हम आपको बता दें कि हर महिला अपने पार्टनर से किया चाहती हैं। इस पहेली को समझने के लिये कई पुरूष तो इस बारे में विचार विमर्श करते हैं। लेकिन महिला एक पुरूष से आखिरकार चाहती क्या है अभी तक रहस्य सा बना हुआ हैं। सर्वे के अनुसार हर मर्द को पता होना चाहिए कि एक औरत एक पुरूष से किया चाहती हैं। इस बात को समझने की क्षमता रखता हो तभी वह एक अच्छा पति या हमसफर बनने योग्य है। महिलाएं अपने पति से ढेर सारी देखभाल की चाह रखती हैं यदि आप अपनी पत्नी से प्यार करते हैं तो निश्चित रूप से उनके अनुरूप ढलना होगा।

बहुत से पुरूष अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिये अनेकों तरह-2 के जतन करते रहते हैं फिर भी वह कई मौकों पर यह समझ नहीं पाते हैं कि उनको क्या पसंद है और क्या नापसंद। महिलाएं पुरूषों के मुकाबले अधिक रहस्यमयी होती हैं। इसीलिए महिलाओं को ऐसा हमसफर चाहिए होता है जो उनकी बात कहे बिना ही समझ जाएं। इस लेख के जरिये आपको यह समझने में आसानी होगी कि आखिर महिला अपने पार्टनर से क्या चाहती हैं।

कुछ महिलाएं ऐसे पुरूषों को बहुत अधिक पसंद करती हैं जो महिलाओं को पूर्ण रूप से स्वतंत्र रखे और उनकी किसी भी बात पर हस्तक्षेप न करें और उनकी हर बात को स्वीकारे।

सेक्स के दौरान कुछ महिलाऐं अपने पार्टनर से संतुष्ट नहीं होती हैं, उनकी इच्छा यह होती है कि सैक्स के दौरान उनका पार्टनर पूर्ण रूप से उन्हे संतुष्ट करे। सैक्स की जल्दबाजी और उसे सही ढंग से न करने के कारण महिलाऐं पुरूष से दूर भागने लगती हैं।

जिन पुरूषों में स्मार्टनेस और सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा अच्छा होता है अक्सर महिलायें उन्हीं की ओर आसानी से आकर्षित हो जाती हैं। और जिन लोगों में अहम की भावना भरी होती है और ज़रा सी बात पर वे गुस्सा होने लगते हैं उनके इसी व्यवहार के डर से महिलाऐं उन्हें पसंद नहीं करती हैं। क्योंकि उन्हे ये डर रहता है कि कहीं शादी के बाद उनकी जिन्दगी बर्बाद न हो जाये

आमतौर पर महिलाएं ऐसे पुरूषों को अधिक पसंद करती है जो उनकी भावनाओं को समझे और प्यार भरी बाते करें और उनके लिये समय निकाल कर उनके लिए कुछ खास करें। यहां तक कि हर मौके पर उनका पार्टनर उनको सरप्राइज दें या फिर कोई सरप्राइज प्लान करें और कुछ खास मौकों पर उन्हें बाहर घुमाने ले जाये, उन्हें शॉपिंग कराये डीनर कराये।

आत्मसम्मान हर किसी को प्यारा होता है। इसीलिए ज्यादातर महिलाएं ऐसा हमसफर चाहती हैं जो उन्हें समझें और उनके काम में उनका सहयोग करे तथा वह अपने मन में किसी भी तरह का भेदभाव न रखते हों और अपनी पत्नी का सम्मान करते हों।

हम सभी जानते हैं कि दूसरों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनना कितना अच्छा लगता है खासकर जब पति करे तो बात ही क्या है। इसीलिए उन्हें ऐसे पुरूष अधिक पसंद आते हैं जो मौके की नजाकत देखते हुए उनकी तारीफ किए बिना नहीं भूलते। अगर आप भी अपने पार्टनर की नज़रों में अच्छा बनना चाहते हैं तो इन सभी बातों पर जरूर गौर करें।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment