post-thumb

यदि आप अपने को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोज सुबह एक सेब जरूर खाएं। सेब पौष्टिक तत्वों से भरपूर आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। यानि हर दिन एक सेब का सेवन आपको सेहतमंद बनाने के साथ-साथ आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होता है। चिकित्सकों का मानना है कि सेब खाने से हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ ही दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। शायद आपने सुना भी होगा कि अगर आप रोज़ सुबह एक सेब खाते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। असल में सेब फाइबर युक्त होने की वजह से यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आइये हम आपको बताते हैं कि सेब खाने के लाभों के बारे में कि कैसे यह चमत्कारी फल हमें स्वस्थ्य प्रदान करता है।

मोटापा करता है कम

मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है। हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज जैसी बिमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती हैं। इसलिए रोज़ सुबह एक सेब का सेवन मोटापा संबंधी समस्या से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। क्योंकि सेब में मौजूद फाइबर कैलोरी को बर्न करता है। मोटापा कम करने के साथ साथ पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब शरीर को मजबूती भी देता है।

दांतों को मजबूत बनाये

सेब में मौजूद फाइबर दांतों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है साथ ही बैक्टीरिया और वायरस को भी दूर भगाता है। इसके अतिरिक्त पायरिया रोग में भी सेब का सेवन बहुत बेहतर रहता है।

हड्डियां करे मजबूत

प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाये जाने की वजह से रोज सुबह एक सेब का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है साथ ही शरीर की थकान को भी दूर करता है।

खून की कमी दूर करे

शरीर में कमजोरी महसूस होना आयरन की कमी की मुख्य वजह है जिसका सीधा असर खून पर पड़ता है। इसलिए रोज सुबह एक सेब खाने से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। सेब एनीमिया से निजात तो दिलाता ही है साथ ही खून को साफ करने का बेहतरीन नुस्खा भी है।

पथरी से बचाए

सेब में साइडर सिरका अच्छी मात्रा में होने के कारण रोजाना सुबह एक सेब का सेवन गुर्दे में होने वाली पथरी से बचाव करता है और पथरी के कारण होने वाले दर्द में भी आराम दिलाता है। इसलिए चिकित्सक पथरी के रोगियों को सेब खाने की सलाह देते हैं।

कब्ज व पाचन में सहायक

जो लोग कब्ज, गैस और पाचन क्रिया से आये दिन परेशान रहते हैं उन्हें सेब का सेवन फायदेमंद साबित होता है। सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।

दमा रोगी के लिए फायदेमंद

विभिन्न शोधों से साफ हो चुका है कि सांस की बीमारी यानि दमा से निजात दिलाने में सेब या फिर सेब के जूस का सेवन बहुत लाभकारी होता है। क्योंकि सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है तथा फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होने की संभावना को भी कम करता है।

मधुमेह करें कंट्रोल

डायबिटीज रोगियों के लिए सेब का सेवन बेहद फायदा करता है। सेब में पाये जाने वाले तत्व ग्लोकूज की कमी को पूरा करते है। जिससे रोगी को इन्सुलिन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि सेब को छिलके समेत खाया जाये तो इससे खून में शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

कोलेस्ट्रॉल करे कम

सेब खाने या सेब का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को रोका जा सकता है क्योंकि सेब में घुलन शील फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है।

अल्जाइमर से करे बचाव

शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है। क्योंकि सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है और मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है।

एनर्जी बढ़ाता है

सेब उर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। क्योंकि फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में सेब बहुत सहायक सिद्ध होता है। इसलिए वर्कआउट करने से पहले सेब खाना अच्छा रहता है। इसका सेवन आपकी क्षमता व ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ाता है।

लीवर को करे मजबूत

सेब में मौजूद एंटीओक्सिडेंट लीवर को मजबूत बनाये रखता है। इसलिए रोज सुबह एक सेब जरूर खाये।

आंखों की रोशनी के लिए

आजकल जिसे देखो चाहे वह छोटा हो या बड़ा उनकी आंखों पर चश्मा लगा रहता है। जिसकी काफी हद तक हमारी गलत जीवनशैली जिम्मेदार है। यदि आप अपनी आंखों की रोशनी को कायम रखना चाहते हैं रोज सुबह एक सेब जरूर खाना चाहिए।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment