post-thumb

चुकंदर खाने के कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। चुकंदर में मौजूद आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस शरीर को ताकत तो देते ही हैं साथी ही आपको कई बीमारियों से दूर भी रखते हैं। जहां चुकंदर सब्जी बनाने में प्रयोग की जाती वहीं बहुत से लोग इसका सेवन सलाद व जूस के रूप में भी करते हैं। चुकंदर बाजार में आसानी से मिलने वाली सब्जी है। चुकंदर के सेवन न सिर्फ शरीर में खून की कमी को दूर कता है बल्कि आपके शुगर लेवल को भी सही रखता है। चुकंदर हमारे शरीर को भीतर से तंदुरुस्त करने के साथ ही हमारी यौन समस्याओं को भी दूर करता है। चुकंदर का सेवन आपकी कामेच्छा को तो बढ़ाता ही है साथ ही कई तरह की यौन समस्याओं को भी दूर करता है। तो आइये जानते है चुकंदर कैसे यौन स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है-

कामेच्छा को बढ़ाये जूस का सेवन :-

जिन लोगों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं होता है व शरीर में थकान महसूस करते हैं उन्हें सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस तरह की समस्याऐं आपके यौन स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए कामेच्छा की कमी से पीड़ित पुरूषों को चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि चुकंदर शरीर में एनर्जी के स्तर को बढ़ा देता है जो आपकी कामेच्छा शक्ति को बढ़ाने का काम करता है। यहां तक कि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बनता है और रक्त कोशिकाओं का संकुचन भी कम होता है।

एनीमिया की शिकायत दूर करे :-

चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन, विटामिन और मिनरल्स होने के कारण यह एनीमिया की बीमारी को दूर करने में बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। यह आयरन का एक अच्छा स्रोत है जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए एक ज़रूरी पोषक तत्व होता है। हीमोग्लोबिन शरीर के दूसरे अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है और शरीर में फुर्ति बनी रहती है।

ब्लड शुगर लेवल करे कम-

डायबिटीज से ग्रस्त लोगों में यौन संबंधीr समस्याऐं अधिक देखने को मिलती है क्योंकि डायबिटीज यौन जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है। ऐसे में चुकंदर का सेवन यौन समस्याओं को दूर करने में काफी मदद करता है। क्योंकि चुकन्दर नाइट्रेट्स का एक अच्छा स्रोत होता है। इसलिए इसके सेवन से नाइट्राइट्स और एक गैस नाइट्रिक ऑक्साइड्स में परिवर्तित हो जाती है। ये दोनों ही तत्व हमारी धमनियों को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होते हैं और आपके यौन स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं।

स्तंभन दोष की समस्याओं में लाभदायक :-

पुरूषों में बढ़ती उम्र के साथ इरेक्शन संबंधी समस्याऐं होना आम बात है। इसलिए लोग इसका सेवन यौन स्वास्थ्य के लिए करते थे। क्योंकि चुकन्दर को प्राकृतिक वियाग्रा भी कहा जाता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मददगार होता है, जिनमें पेनाइल एरिया में रक्त की आपूर्ति में सुधार हो जाता है और बेहतर इरेक्शन में मदद होती है और जेनेटल्स में खून का दौरा बढ़ता है जिससे बेहतर इरेक्शन में मदद मिलती है।

आस्टिओपरोसिस से करे बचाव :-

चुकन्दर में मौजूद मिनरल सिलिका से शरीर कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। दिन में एक ग्लास चुकन्दर का जूस के सेवन आपको आस्टिओपरोसिस और हड्डियों व दांतों की दूसरी समस्याओं से बचाव करता है। क्योंकि कैल्शियम दांतों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

दिमाग को तेज करे :-

चुकन्दर में मौजूद नाइट्रेट तत्व होने के कारण इसके जूस के सेवन से व्यक्ति का स्टैमिना 16 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने की वजह से दिमाग सही तरीके से काम करने लगता है। डिमेंशिया से राहत पाने में भी चुकन्दर का सेवन लाभकारी सिद्ध होता है।

कब्ज और वजन में भी उपयोगी :-

फाइबर युक्त चुकन्दर कब्ज़ को दूर करने के लिए दवाई के रूप में भी काम करता है। क्योंकि इसको खाने से खाना जल्दी पचता है। काफी मात्रा में कम कैलारी और एंटीऑक्सीडेंट व फाइबर अधिक होने की वजह से चुकन्दर शरीर का वज़न कम करने का सबसे आसान तरीका है।

खराब कोलेस्ट्रॉल कम करे :-

चुकन्दर में फाइबर, फ्लेवेनॉइड्स और बेटासायनिन काफी मात्रा में पाया जाता है। चुकन्दर का रंग लाल-बैंगनी बेटासायनिन की वजह से होता है। जो यह एक ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण कम करने में अहम् भूमिका निभाता है। जिस कारणवश यह धमनियों में नहीं जमता और दिल के दौरे आने की समस्या में भी फायदा होता है।

शरीर में उर्जा का संचार कर थकान मिटाए :-

सारे दिन के काम की थकान को मिटाने के लिए चुकंदर खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से एनर्जी लेवल तो बढ़ता ही है साथ ही इसमें नाइट्रेट तत्व पाये जाने की वजह से धमनियों का विस्तार करने में सहायता प्रदान करता है।

गर्भवती महिलाओं और शिशु के लिए लाभकारी :-

उच्च मात्रा में फॉलिक एसिड पाये जाने के कारण चुकन्दर गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्म बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे अजन्म बच्चे का मेरुदंड बनने में मदद तो मिलती ही है साथ ही यह महिलाओं में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार भी करता है।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment