post-thumb

आपने भी कभी बढ़े-बूढ़ों को कहते हुए सुना होगा कि बिना खाना खाये रात को खाली पेट सोना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए तीनों मील्स लेना बेहद आवश्यक होता है। जिस तरह सुबह का नाश्ता करना हमारे लिए जरूरी होता है। ठीक उसी प्रकार, रात को भोजन करना भी उतना ही जरूरी है। पर देखने में आता है कि आज कल हर कोई फिट रहना चाहता है और फिट रहने के लिए हर कोई कुछ ना कुछ उपाय करता ही रहता है। जिसके लिए वह जिम जॉइन भी करते हैं तो कुछ लोग डायटिंग करने लगते है और रात का खाना इग्नौर कर देते हैं। अधिकांश लोग यह सोचते हैं कि रात का खाना न खाने से मोटापा नहीं बढ़ेगा। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होता है। भूखे पेट सोना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। यह आपके वजन को कम नहीं करता है बल्कि और बढा देता है। चाहे रात के वक्त हल्का व कम खाना ही खाएं पर खाली पेट कभी ना सोएं।

कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो दिन भर के कामों में व्यस्त रहते हैं और जब रात को थक हारकर घर आते हैं तो थकान की वजह से रात के समय बिना खाए ही सो जाते हैं। जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। आइये आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों रात का भोजन न करने से हमारे स्वास्थ्य को किस तरह का नुकसान हो सकता है।

जिन लोगों को रात का खाना खाए बिना ही सोने की आदत होती है उनका कोलेस्ट्रोल और थायरॉयड लेवल बिगड़ने लगता है। इसके अलावा खाली पेट सोने से मनुष्य के मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर का इंसुलिन लेवल भी प्रभावित होता है। जो कई बीमारियों का शिकार बन सकती है।

रात के वक्त खाली पेट सोने से हमारी नींद बुरी तरीके से प्रभावित होती है। क्योंकि खाली पेट होने की वजह से पेट दर्द व गैस की समस्या पैदा हो जाती है। इससे आपकी नींद खराब तो होती ही है साथ ही नींद न आने की समस्या भी होने लगती है। इसलिए अगर आप सुकून भरी नींद लेना चाहते हैं तो बिना आहार लिए ना सोएं।

एक स्टटी में यह बात सामने आई है कि जो लोग रात के वक्त खाना खाते हैं या रात को सोने से पहले प्रोटीन शेक पीते हैं, वह दूसरों के मुकाबले ज्यादा ऊर्जावान रहते हैं। वहीं वह लोग जो रात को सोते समय खाली पेट सो जाते हैं जिससे उन्हें पूरा दिन थकान महसूस होने लगती है यहां तक कि इसका असर उनके स्वास्थ्य व कार्य क्षमता पर भी पड़ने लगता है। क्योंकि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होनी शुरु हो जाती है और इन कारणों की वजह से ही शरीर कई बीमारियों का शिकार आसानी से बन जाता है।

यदि आप रात को बिना खाय ही सो जाते हैं तो अगले दिन आपको चिड़चिड़ेपन का अहसास होने लगेगा। भूखा रहना किसी को पसंद नहीं है। इसी वजह से मूड स्विंग होता है। इसीलिए रात को खाकर जरूर सोएं। ऐसा करने से आपका मूड सही रहेगा।

अगर आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें तो उसके लिए आप रात को हल्का भोजन जरूर करें। क्योंकि भूखे पेट सोने से शरीर में न्यूट्रीशन की कमी होने लगती है। जिससे हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। जबकि सेहतमंद रहने के लिए शरीर को न्यूट्रीशन की सबसे अधिक जरूरत होती है।

अब आप जान ही गये होंगे कि भूखे पेट सोने से हमारे शरीर को किस तरह का नुकसान हो सकता है इसलिए अपनी सेहत से खिलवाड़ न करें और रात को सोने से पहले हल्का खाना जरूर लें। क्योंकि सेहत है तो सब कुछ है।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment