post-thumb

इंसान के जीवन में सेक्स एक सबसे बड़ी जरूरत है। जिस तरह जीने के लिए रोटी और पानी की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह सैक्स भी इंसान के लिए बहुत आवश्यक है। सैक्स एक शारीरिक प्रतिक्रिया ही नहीं बल्कि दो आत्माओं के बीच बनने वाला एक पवित्र रिश्ता होता है, जिससे आगे चलकर सृष्टि का विकास संभव हो पाता है। इसलिए कपल्स के लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि अच्छे यौन प्रदर्शन के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ताकि स्वयं को स्वस्थ रखा जा सके और यौन संबंध के दौरान कोई समस्या पैदा न हो सके। बहुत से लोग अक्सर रात के खाने में गलत चीज़ों का सेवन कर लेते हैं जिस वजह से पार्टनर के साथ
शारीरिक सबंध बनाते वक्त स्वास्थ्य संबंधी समस्याऐं शुरू हो जाती हैं नतीजन आने वाली पीढ़ी भी अस्वस्थ पैदा होती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बेहतर सेक्स के लिए भोजन किस तरह का होना चाहिए और किस तरह का नहीं।

क्या नहीं खाना-पीना चाहिए

  1. यदि आप चाहते हैं कि पार्टनर के साथ यौन संबंध के दौरान कोई दिक्कत न आये तो उसके लिए आप मैदा से बना कोई भी भोजन सेवन ना करें। क्योंकि मैदा पेट में जाकर फूलने की वजह से शरीर में जल्दी पचता भी नहीं है। जिस कारण सैक्स करने के दौरान पेट में दर्द होने की संभावना बनी रहती है।
  2. पिज्जा-बर्गर जैसे फास्टफूड मोटापा तो बढ़ाते ही हैं साथ ही इसका इंसान के हॉर्मोन पर भी बुरा असर पड़ता है। रात्रि में इसका सेवन आलस को बढ़ावा देता है जिस वजह से आपका यौन प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है इसलिए इसका सेवन न ही करे तो अच्छा है।
  3. शारीरिक संबंध बनाने से पहले कोल्डड्रिंक और शराब का सेवन करना नुकसानदायक होता है। क्योंकि यह एक ज़हर के समान ही है। शराब पीने के तुरंत बाद इंसान के शरीर में हॉर्मोन बनना शुरू हो जाते हैं जिससे सेक्स क्रिया पर नकारात्मक रूप से बुरा असर पड़ता है। इसलिए शारीरिक संबंध बनाने से पहले शराब के सेवन से बचना चाहिए।
  4. बहुत से लोग छोटी-छोटी बात पर दवायें लेना शुरू कर देते हैं और यहां तक कि अपने यौन प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर बिकने वाली दवाओं का सेवन करने लगते हैं जो कि सही नहीं होता है। इसलिए शारीरिक संबंध बनाने से पहले जब तक जरूरी न हो किसी भी तरह की दवाओं का सेवन न करें। खासकर सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं का।
  5. ज्यादा मसालेदार खाने का सेवन करना सैक्स करने से पहले सही नहीं रहता है। क्योंकि रात्रि में किया गया अधिक मसालेदार खाना सेहत संबंधी समस्या खड़ी कर देता है। इसलिए अधिक मसालेदार भोजन से परहेज़ करें और खासकर सुबह के समय का बना हुआ खाना या फ्रिज में रखा हुआ भोजन बिल्कुल भी न करें।

क्या खाना पीना चाहिए

  1. जिस दिन आप अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं उस दिन आप हल्की तड़के वाली दाल और रोटी का सेवन कर सकते हैं संभव हो तो दोपहर के भोजन में चावल और दही का सेवन करें। किन्तु ध्यान रहे दही का सेवन रात में न करें।
  2. खाना खाने के कुछ समय बाद गुड़ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से खाना जल्दी पच जाता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे सैक्स पावर में वृद्धि होती है।
  3. रात के समय यदि देशी गाय के दूध का सेवन किया जाये तो यह सर्वोतम हो सकता है। गाय के दूध में घी डालकर पीने से सेक्स पॉवर में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि होती है।
  4. महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने से पहले चॉकलेट का सेवन करना अच्छा रहता है बशर्ते चॉकलेट डार्क ही हो, हल्की मात्रा में पुरूष भी इसको खा सकते हैं।
  5. भोजन में कच्ची प्याज सलाद के रूप में खाने से सेक्स पॉवर बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे अधिक मसालेदार हरी सब्जियों का प्रयोग करने से बचें।

अब आप तो समझ ही गये होंगे सेक्स से पहले इन 10 बातों को। अपने जीवन में सैक्स की अच्छी शुरूआत करने के लिए आपको अपनी मनपसंद चीज़ों का त्याग करना ही होगा। तभी आप सैक्स के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment