post-thumb

कई बार बढ़ती उम्र के साथ बदलाव आते रहते हैं जो कि काफी सामान्य बात है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे कारण भी होते हैं, जो स्तनों के आकार बढ़ने का कारण बन सकते हैं। अक्सर बहुत सी महिलाएं अपने स्तनों के आकार में हो रहे इस बदलाव को अनदेखा कर देती हैं या उन्हें पता ही नहीं चलता है। अपने स्तनों के साइज के बढ़ने का पता महिलाओं को तब चलता है जब वह वस्त्रों की खरीदारी करती हैं। हालांकि उम्र का बढ़ना, वजन का बढ़ना या अन्य सामान्य कारणों से भी स्तनों के आकार में वृद्धि हो सकती है। लेकिन इसके अतिरिक्त भी कुछ कारण ऐसे भी हो सकते हैं जो स्तनों का साइज बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर यह परिवर्तन सामान्य है तो फिर कोई बात नहीं लेकिन अगर स्तनों का आकार असामान्य रूप से बढ़ने लगे तो यह एक चिंता का विषय है जिसे आपको गंभीरता से लेना चाहिए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कारणोंं से परिचित कराएंगे जिनकी वजह से महिलाओं के स्तन साइज में अचानक से बदलाव आने लगता है :-

1 गर्भावस्था में बढ़ने लगता है स्तनों का साइज

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में काफी सारे हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे हार्मोन स्तनों के ऊत्तकों में रक्त का संचार काफी तेजी से करते हैं, यही कारण है कि महिलाओं के स्तनों का साइज अचानक से बढ़ने लगता है।

2 स्तन रोग

स्तनों का आकार बदलने में फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिजीज, बेनाइन ब्रेस्ट ट्यूमर्स, ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेस्ट इंफेक्शन, ब्रेस्ट सिस्ट, ब्रेस्ट कैंसर आदि रोग भी काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं। स्तनों में दर्द, गांठ और साइज में अचानक से बदलाव स्तन कैंसर होने पर ही नजर आने लगते हैं। कई मामलों में तो स्तन कैंसर होने का पता कई दिनों बाद समझ में आता है। किये गये एक रिसर्च के मुताबिक इस बात की पुष्टि हुई है कि जिन महिलाओं के स्तन ज्यादा बड़े होते हैं उनमें स्तन कैंसर के होने की संभावना भी अधिक होती है।

3 पीरियड्स के दौरान

मासिक चक्र के दौरान ब्रेस्ट में दर्द और आकार में थोड़ा बहुत परिवर्तन दिखाई देने लगता है। पीरियड्स और ओव्यूलेशन के बाद शरीर में प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन लेवल बढ़ जाने से महिलाओं के स्तन में न सिर्फ परिवर्तन देखने को मिलता है। बल्कि इस कारणवश वह काफी नाजुक भी होने लगती है।

4 गर्भनिरोधक दवाओं के सेवन से भी बढ़ता है आकार

अगर कोई महिला गर्भनिरोधक दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो उनके स्तनों के आकार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। क्योंकि दवाओं का साइड एफेक्ट आपके ब्रेस्ट पर पड़ सकता है। गर्भ निरोधक दवाओं में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्तनों में वृद्धि का काम करते हैं।

5 बढ़ता वजन

स्तनों के आकार में वृद्धि होना अचानक से शरीर का वज़न बढ़ना भी मुख्य वजह हो सकती है। क्योंकि जब शरीर के वज़न में वृद्धि होती है तो इसका सीधा असर स्तनों पर भी पड़ता है। इसलिए जब भी शरीर का वज़न बढ़ेगा तो.ढ़ेगा।

6 यौन संबंध का भी होना

शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यौन संबंध बनाने से भी स्तनों के आकार में वृद्धि होती है। क्योंकि शारीरिक गतिविधियों की वजह से एरोलस का स्राव होने लगता है जिस कारणवश स्तनों और इसके आसपास के हिस्सों में भी वृद्धि होने लगती है।

7 स्तनों में गांठ

यदि आपको अपने स्तनों के आकार में परिवर्तन दिखाई दे रहा है और उसे दबाने पर गांठ महसूस हो रही है तो इसको अनदेखा न करें क्योंकि स्तनों में गांठ होने की वजह से भी स्तनों का आकार में वृद्धि होने लगती है। इसलिए तुरंत अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

8 व्यायाम न करना

जो महिलाऐं एक्सरसाइज करने से बचती हैं और फैट बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन अधिक करती हैं उनके स्तनों का आकार बढ़ने की संभावना भी अधिक होती है। इसलिए एक्सरसाइज करने से जहां शरीर का वज़न करने में मदद मिलती है साथ ही वहीं स्तनों का आकार भी घटने लगता है।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment