post-thumb

हम में से कई ऐसे लोग हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ टेंशन से भरी हुई है। तनाव के चलते लोग अपनी डाइट का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं और दिल की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। यहां तक कि व्यायाम करने से भी कतराते हैं। जिसके चलते आजकल कम उम्र के लोग भी हृदय संबंधी रोग के शिकार हो रहे हैं। दुनिया भर में हृदय रोग मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक है। गलत तरीके की जीवनशैली के चलते हृदय की बीमारियों से होने वाली मृत्यु-दर बढ़ती जा रही है जो एक गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में हमारे लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि हम अपने दिल का अच्छे से ख्याल कैसे रखें। हृदय स्वास्थ्य के विषय में पूर्ण जानकारी आपको व आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है। इसीलिए आज हम जानेंगे की कैसे ह््रदय को सेहतमंद किस तरह से रखा जा सकता है तो चलिए जानते हैं जीवन में हृदय समस्याओं को रोकने के लिए सरल और स्मार्ट तरीके-

नियमित रूप से व्यायाम करें :

दिल को स्वस्थ बनाये रखने के लिए, रोजाना व्यायाम करना बहुत जरूरी होता है। जैसे सुबह दौड़ लगाने से, स्वीमिंग करने से व साइकिल चलाने से दिल मजबूत होता है। अध्ययनों से पता चला है कि 30-45 मिनट तक किसी भी शारीरिक गतिविधि के रूप में रोजाना व्यायाम करने से दिल की शरीर की ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है तथा हृदय गति दुरूस्त होती है और सांस लेने की प्रक्रिया में बेहतर सुधार भी होने लगता है। अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करके शरीर को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है जैसे लिफ्टों के बदले सीढ़ियों से चढ़ें, थोड़ी दूर के लिए गाड़ी में जाने की बजाये पैदल चलने की आदत डालें। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी हृदय गति बेहतर होती है बल्कि आपके स्वस्थ जीवन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्यवर्धक आहार :

स्वास्थ्य वर्धक आहार स्वस्थ हृदय और स्वस्थ जीवन जीने की कुंजी होती है। जिसको झुठलाया नहीं जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद भी अधिकांश लोग इसे अनदेखा करते रहते हैं। क्योंकि खानपान का सीधा असर इंसान के दिल पर पड़ता है। इसलिए हरे पत्तेदार सब्जियां अपने आहार में शामिल करें और चीनी और गैस युक्त पेय से परहेज करें।

वजन रखे नियंत्रित :

जहां शरीर का अत्यधिक वजन अन्य बीमारियों को न्यौता देता है वहीं यह दिल के लिए भी खतरनाक साबित होता है। किये गए शोध के अनुसार शरीर का वजन का बढ़ना उच्च कोलेस्ट्रॉल की संभावना को बढ़ा देता है। जिससे मधुमेह, धमनी रोग व रक्तचाप होने का खतरा बना रहता है। ह््रदय रोग एक ऐसा रोग है जिसमें कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इसलिए इस खतरे से बचने के लिए अपने बढ़ते वज़न पर रोक लगाएं। क्योंकि बढ़ता वज़न ह््रदय रोग होने की खतरे की घंटी है।

धूम्रपान व शराब के सेवन से बचें :

धूम्रपान और शराब का सेवन हृदय रोग होने की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है। इसका सेवन रक्तचाप को बढ़ा देता है जिस वजह से दिल की धड़कनें अनियमित हो जाती हैं और स्ट्रोक्स जैसी घातक समस्या हो जाती है। दिल की सामान्य क्रियाकलाप में व्यवधान उत्पन्न होने में भी यही बुरी लत जिम्मेदार होती है। इसलिए धूम्रपान व शराब के सेवन से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके जीवन के लिए बेहतर होगा।

तनाव लेने से बचें :

ऐसे कई अध्ययन हुए हैं जिन्होंने स्थापित किया है कि तनाव सबसे ज्यादा दिल की बीमारियों का कारण बनता है। इससे चिंता और अवसाद की भावनाएं बढ़ जाती हैं और शरीर की ऊर्जा कम होती है। इसलिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर तनाव को दूर रखने का प्रयास करें और ज्यादा चिंता न करें। तनाव और अवसाद को कम करने के लिए सकारात्मक सोच रखें, संगीत सुने, अच्छी किताबें पढ़ें व बाहर कई घूमने जायें। इसके अतिरिक्त बिना नमक वाला पिस्ता, बादाम, अखरोट, सैलमन और टूना मछली का सेवन भी बहुत फायदेमंद रहता है।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment