post-thumb

गर्मियों के दिनों में लोगों को सबसे ज्यादा डर जो लगता है वह है लू। इसीलिए गर्मियों के दिनों में कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है लेकिन थोड़ी लापरवाही के कारण लू लगने की संभावना बनी रहती है। यह गर्म हवा अधिकतर मई जून के तेज गर्मी वाले महीनो में चलती है। जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती हैं। यह गर्म हवा आपके शरीर के तापमान को इतना अधिक बढ़ा देती हैं, कि इससे जान को भी खतरा हो सकता है। गर्मी के मौसम में लू लगना सामान्य बात है।

क्या आप जानते हैं कि गर्मी के दिनों में शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए हमारे शरीर में मौजूद तरल पदार्थ जिम्मेदार होते हैं। अधिक पसीना आने से शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो होने लगती है जो डिहाइड्रेशन की समस्या बनती है और व्यक्ति लू का शिकार बन जाता है। ऐसे में यदि शरीर का तापमान 105 डिग्री फेरेनहाइट से ऊपर हो जाता है तो यह लू की सबसे खतरनाक स्थिति होती है। यही कारण है कि लू से बचने के लिए धूप में बाहर न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर का तापमान न बढ़े।

इसलिए आज हम आपको इस लू के लक्षण व उससे बचने के उपाय बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह पाए लू से राहत।

लू लगने पर व्यक्ति के शरीर में इस तरह के लक्षण दिखने लगते हैं-

  • दिल की धड़कनों का बढ़ना।
  • कमजोरी व चक्कर आना
  • सिरदर्द का होना
  • सांस लेने में दिक्कत आना
  • कम या बहुत अधिक पसीना आना
  • उल्टी व जी घबराना
  • शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाना
  • त्वचा लाल, गर्म और रूखी हो जाना।
  • पेट व मांसपेशियों में ऐंठन का होना
  • सांसों का तेज होना और हृदय की गति का बढ़ना

इसके अतिरिक्त व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन चिड़चिड़ापन, भ्रम की स्थिति होना भी लू लगने के लक्षण होते हैं।

गर्मी में लू से बचने के लिए इन आसान तरीकों को अपनाऐं-

  1. गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा तरल चीजों का सेवन करें
  2. शरीर में पानी की कमी न होने दें
  3. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  4. किडनी के मरीज दिन में 6 से 8 लीटर पानी पिएं।
  5. अधिक मात्रा में चाय कॉफी और शराब का सेवन करने से बचें।
  6. काले रंग या गहरे रंग के कपड़े पहनने के बजाय सूती व हल्के रंग के कपड़े ही पहने।
  7. ज्यादा गर्मी के समय कड़ी शारीरिक मेहनत वाले काम या कसरत आदि न करें।
  8. खाली पेट हो तो तेज धूप में घर से बाहर न निकले यदि जायें तो कुछ खा पी लें।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment