post-thumb

क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में छाछ पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। छाछ हमारे शरीर को ठंडक के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। गर्मी के मौसम में छाछ को अमृत की तरह माना जाता है। इसमें कैलोरी और फैट कम होता है। आजकल बाजारों में कोल्ड ड्रिक, प्रीजरवेटिव फ्रूट ड्रिंक्स की भरमार है। लेकिन सॉफ्ट ड्रिंक और बाजार में बिकने वाले दूसरे डिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिस कारण कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में कोल्ड ड्रिंक की जगह यदि छाछ का सेवन किया जाये तो इसकी बात ही कुछ और है। गर्मियों में छाछ को हर उम्र के लोग पी सकते हैं। इसे न सिर्फ हमें एनर्जी प्राप्त होती है बल्कि इसका सेवन हमें खतरनाक लूं से भी बचाता है। यदि छाछ को नाश्ते में या फिर दोपहर को भोजन के साथ पिया जाये तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। किये गये रिसर्च के अनुसार छाछ को एक अच्छी औषधी भी माना गया है। छाछ पीने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। छाछ न सिर्फ हमारा पेट साफ करती है बल्कि यह शरीर को जिन पोषक तत्व की जरूरत होती उसको पूरा भी करती है। जिन लोगों को लीवर व पेट से जुड़ी समस्या होती हैं उनको छाछ का सेवन बहुत फायदा करता है। दूसरे शब्दों में छाछ को मट्ठा भी कहा जाता है। छाछ घर पर बना हुआ हो तो ये और भी स्वादिष्ट और सेहतमंद हो जाता है। आज हम आपको छाछ पीने के बड़े फायदों के बारे में बताएंगे।

-आजकल जिसे देखों जोड़ों के दर्द से परेशान हैं चाहे वह वृद्ध हो या युवा हर किसी को जोड़ों के दर्द ने अपना शिकार बना रखा है। जो लोग अक्सर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं उनके लिए छाछ का सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार छाछ का सेवन भेजन के बाद किया जाये तो इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलने लगता है।
-छाछ के सेवन से आंखों की जलन को दूर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इससे हमारे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। यदि आंखों में जलन अधिक हो तो छाछ के छींटे डालें लाभ होगा। यहां तक कि त्वचा में जलन से राहत पाने के लिए छाछ को लगाने से भी आराम मिलता है।
-छाछ डिहाइड्रेशन को रोकने का बेहतरीन तरीका है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरा प्रभावी पेय है, जो शरीर से पानी की कमी को दूर करती है और साथ ही यह आपको चुभन भरी गर्मी, बेचैनी और थकान से राहत दिलाने में काफी मदद करती है।
-आज की इस भागदौड़ भरी जिन्दगी व गलत खानपान की वजह से लोगों में कब्ज़ की शिकायत एक आम बात है। वहीं अगर छाछ में सेंधा नमक, भुना पिसा जीरा, पिसी काली मिर्च और पोदीना मिलाकर पिया जाये तो लीवर और पेट में होने वाली गर्मी से राहम मिलेगी व आंतो की सूजन भी ठीक होगी। पेट गैस की समस्या के लिए भी अगर छाछ में अजवाइन मिलाकर पिया जाये तो इस समस्या से निजात मिल जाती है।

  • गर्मियों के मौसम में लू का लगना व घमौरियां, नकसीर जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि हम इन चीज़ों पर गौर नहीं करेंगे तो समस्या गंभीर हो सकती हैं। इसीलिए इन सब समस्साओं से निपटने के लिए आप छाछ का सेवन करते हैं तो आप इन तकलीफों से बचे रह सकते हैं।
    -गर्मियों में अक्सर ऊल्टी आने या जी मचलाने की समस्या बन जाती है। समाधान के लिए छाछ में जायफल घिसकर मिलाकर पीने से फायदा होता है। यहां तक कि पीलिया रोग में भी छाछ में शहद मिलाकर नित्य पीने से लाभ मिलता है।
  • इसके नियमित रूप से इस्तेमाल करते रहने से बवासीर, मूत्र विकार, प्यास लगना और त्वचा संबंधी बीमारियों में अदभुत लाभ होता है। इसके अतिरिक्त छाछ हमारे इम्यून सिस्टम बूस्ट करने के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है।
    -छाछ पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट्स तथा लैक्टोस पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • जो लोग अपने वजन को लेकर परेशान हैं, वे रोजाना नियमित रूप से छाछ का सेवन कर सकते हैं। यह उपयोगी पेय है, जो भूख को संतुष्ट करता है और वजन को भी कम करने का काम करता है।
  • छाछ कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है जो शरीर की हड्डियों और उनके ढांचे के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त इसके सेवन से दांतों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।
    छाछ एक संपूर्ण भोजन है। यह पोषण से भरपूर है और एक अच्छे संतुलित आहार के लिए सभी आवश्यक तत्व इसमें मिल जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, न्यूनतम लिपिड (फैट), विटामिन और आवश्यक एंजाइम होते हैं। दैनिक रूप से इसका सेवन मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

Share your thoughts Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment